ऋषि कपूर के लाडले तो कहा करते थे कि वो शादी तभी करेंगे जब उन्हें सच्चा प्यार हो जाएगा और अब यही होने जा रहा है. लगता है कि रणबीर कपूर ने शादी करने का फैसला ले लिया है. बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर की हजारों लड़कियां दीवानी हैं और उन लड़कियों की भी कमी नहीं है जो उनसे शादी तक करने के लिए तैयार हैं पर अब आपको एक ऐसे सर्वे के बारे में बताएंगे जो आपको हैरान कर देगा.
Read:हनीमून बर्थडे वाले दिन ही क्यों?
बॉलीवुड के इस चॉकलेटी एक्टर को 72 प्रतिशत लड़कियां अपने लिए परफेक्ट पतिदेव मानती हैं. एक मैरज वेबसाइट सर्वे के मुताबिक अभिनेता रणबीर कपूर को लड़कियां परफेक्ट पतिदेव के रूप में देखती हैं जिसके पीछे कारण उनका अपनी मम्मी नीतू कपूर के बेहद करीब होना है. इस सर्वे में करीब 24000 महिलाओं को शामिल किया गया था जिसमें 72 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि रणबीर कपूर ममाज ब्वॉय हैं जिससे पता चलता है कि वो औरतों की बहुत इज्जत करते हैं इसलिए वो किसी भी लड़की के लिए परफेक्ट पति साबित होंगे.
मैरज वेबसाइट के इस सर्वे ने रणबीर कपूर को परफेक्ट पति देव तो बनाया ही और साथ ही उनकी जोड़ी भी बना डाली है. सर्वे का कहना है कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी परफेक्ट जोड़ी है और 64 प्रतिशत महिलाओं ने दीपिका को रणबीर के लिए बेस्ट पार्टनर माना है. कुछ लोगों का यह भी मानना था कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की जोड़ी भी एक साथ काफी अच्छी लगती है.
Read: करीना के साथ वैलेंटाइन डे पर कुछ ऐसा हुआ कि….
वैसे रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी एक्टर ऐसे ही नहीं बोला जाता है. उन्होंने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, नरगिस फाखरी और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड हसीनाओं के साथ प्रेम लीलाएं की हैं. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को बॉलीवुड की परफेक्ट रोमांटिक जोड़ी कहा जाता है पर 2009 में यह जोड़ी ब्रेकअप कर चुकी है. कुछ ही समय बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘यह जवानी और दीवानी’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएंगे.
Read:सेक्स के अलावा और भी बहुत कुछ है !!
Read Comments