सलमान खान ने अपने आपको वर्जिन बताया था जिसके बाद चटपटी दुनिया की सुर्खियों में हंगामा मच गया था और भला ऐसा होता भी क्यों नहीं आखिरकार सलमान खान को गर्लफ्रेंड बदले की आदत जो है फिर भी इसके बाद वो अपने आपको वर्जिन बता रहे हैं.
जब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने आपको वर्जिन बताते हैं तो भला कैसे नए स्टार ‘स्टिल वर्जिन’ शब्द का प्रयोग ना करें. हाल ही में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने आपको वर्जिन बताया है. दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि ‘कॉफी विद करण’ शो पर करण जौहर ने रणवीर सिंह से कहा कि ‘कम से कम आप तो वर्जिन नहीं होंगे’. शायद करण जौहर के इस सवाल का जवाब देने के लिए रणवीर सिंह के पास शब्द नहीं थे. वह पहले थोड़ा घबराए फिर एकदम से बोल दिया ‘यार ऐसा नहीं है मैं वर्जन हूं’.
करण जौहर और रणवीर सिंह के बीच सवाल-जवाब के सिलसिले और आगे बढ़ते इससे पहले ही अर्जुन कपूर बीच में ही बोल पड़े कि ‘भाई ट्रेंड सेंटर में हैं इसलिए वी आर स्टिल वर्जिन’. सलमान खान को कॉपी करते हुए रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने तो अपने आपको वर्जिन बता दिया पर अब लगता है कि यह लाइन बॉलीवुड स्टार्स के लिए ट्रेंड लाइन बन जाएगी। वैसे बहुत जल्द ही अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक साथ फिल्म ‘गुंडे’ में नजर आने वाले हैं. ‘गुंडे’ फिल्म का ट्रेलर लॉच हो चुका है जिसे देखने के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की सम्भावना फिल्म समीक्षकों ने अभी से जता दी है.
इन्होंने लोगों को डिस्को पर थिरकना सिखाया !!
Read Comments