बॉक्स ऑफिस ऐसा जरिया है जिसके आधार पर हम बॉलीवुड में किसी भी फिल्म और अभिनेता की सफलता और असफलता का अंदाजा लगाते हैं. सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली किसी भी कॉमर्शियल फिल्म का प्रमुख लक्ष्य होता है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन या पहले सप्ताह रिकॉर्ड बनाया जाए. साथ ही सबसे तेज 100 या 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने का खिताब भी हासिल किया जाए. इसके अलावा देखा यह भी जाता है कि उस फिल्म ने विदेशों में कितने करोड़ का कारोबार किया है आदि.
बाजारवाद के इस दौर में आज बॉलीवुड में वही अभिनेता सबसे ज्यादा कामयाब है जो कमाई के मामले में अपनी फिल्म में करोड़ो का सैकड़ा लगाए. इस लिहाज से बॉलीवुड के चुलबुल पांडे सलमान खान सब पर भारी हैं. आज की बात की जाए तो सलमान बॉलीबुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनकी अब तक सबसे ज्यादा छ्ह फिल्में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं, तो क्या मान लिया जाए कि सलमान खान ही बॉलीवुड के दबंग हैं, पर ऐसा नहीं है.
एक वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख खान अभी भी बॉलीवुड के किंग खान हैं. वेबसाइट ने खुद का एक ‘बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स’ तैयार किया है. इस इंडेक्स में शाहरुख खान सबसे ऊपर हैं. उनके बाद क्रमश: सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर हैं.
कैसे बनता है बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स
1. प्रत्येक 100 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म को 100 पावर पॉइंट. इस लिहाज से जितनी फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए कमाए हैं उसे सौ से गुणा कर देना.
2. प्रत्येक 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म को 200 पावर पॉइंट. इस लिहाज से जितनी फिल्मों ने 200 करोड़ रुपए कमाए हैं उसे दो सौ से गुणा कर देना.
3. विदेशों में प्रदर्शित 10 बेहतरीन फिल्मों में प्रत्येक फिल्म को 50 पॉइंट.
4. सभी पावर पॉइंट को जोड़कर कुल बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स निकाला जाएगा.
बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स पोजिशन | अभिनेताओं के नाम | 100 करोड कमाने वाली फिल्मों की संख्या | प्रत्येक फिल्म को 100 पावर पॉइंट | 200 करोड कमाने वाली फिल्मों की संख्या | प्रत्येक फिल्म को 200 पावर पॉइंट | विदेशों में भेजे गए 10 बेहतरीन फिल्मों की संख्या | विदेशों में भेजे गए प्रत्येक फिल्मों को 50 पॉइंट | कुल बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स |
1 | शाहरुख खान | 3 | 300 | 1 | 200 | 6 | 300 | 800 |
2 | सलमान खान | 6 | 600 | 0 | 0 | 1 | 50 | 650 |
3 | आमिर खान | 1 | 100 | 2 | 400 | 2 | 100 | 600 |
4 | अजय देवगन | 4 | 400 | 0 | 0 | 0 | 0 | 400 |
5 | ऋतिक रोशन | 1 | 100 | 1 | 200 | 0 | 0 | 300 |
6 | रणबीर कपूर | 2 | 200 | 0 | 0 | 1 | 50 | 250 |
इस इंडेक्स की मानें तो शाहरुख खान की कामयाबी के पीछे उनका विदेशों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय होना है. वह बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें एशिया, यूरोप और अमरीका में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. शाहरुख की फिल्मों में अकसर देखा गया है कि जो फिल्में भारत में नहीं चलतीं वह विदेशों में अच्छी-खासी कमाई कर लेती हैं.
अगर आप अटल की इस कला को जानेंगे तो नरेंद्र मोदी को भूल जाएंगे
यह तो बात हुई ‘बॉक्स ऑफिस पावर इंडेक्स’ की. अगर बॉलीवुड में सफलता के अन्य पहलुओं की बात की जाए तो वहां भी शाहरुख अन्य सफल अभिनेताओं से कहीं ना कहीं ज्यादा फिट दिखाई देते हैं.
स्टेज पर लाइव परफॉर्म करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, जबकि बेबाक और बिंदास तरीके से शाहरुख स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हैं. वह भारत के क्या दुनिया के बेस्ट ‘प्रोग्राम होस्ट’ माने गए हैं. कहा जाता है कि जिस अवार्ड शो में शाहरुख हों वह अवार्ड शो ऊबाऊ हो ही नहीं सकता.
एक प्रतिभाशाली अभिनेता होने के साथ-साथ शाहरुख की अपनी एक ब्रांड इमेज भी है. शाहरुख हमेशा से ही बाजार की पहली पसंद रहे हैं. कंपनियां उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने के लिए उतारू रहती हैं.
शाहरुख की लोकप्रियता की एक वजह और भी है, उनका सेंस ऑफ ह्यूमर. किस समय क्या बोलना है, सामने वाले के सवाल पर किस तरह का रिएक्ट करना है यह शाहरुख से भला और कौन जान सकता है. शाहरुख ने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी कमाया है उसमें किसी गॉडफादर का हाथ नहीं है बल्कि अपनी मेहनत और काबीलियत से ही आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं.
Read more:
Read Comments