बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान आज 52 साल के हो गए। हर तरफ शाहरुख के बर्थडे की चर्चा हो रही है। मीडिया में उनके बर्थडे की खबरें और सलिब्रेशन की फोटो छाई हुई हैं। उनके स्टारडम के आगे कई दूसरे सितारे खो गए हैं, क्योंकि आज यानी 2 नवंबर को सिर्फ शाहरुख खान का ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कई और नामी हस्तियों का बर्थडे है। इन सितारों में मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक, अभिनेत्री ईशा देओल समेत पांच लोग शामिल हैं। हालांकि, शाहरुख के आगे इन सेलेब्स के जन्मदिन का सेलिब्रेशन कुछ कम ही रह जाता है। आइये आपको मिलाते हैं उन पांचों सितारों से, जिनका शाहरुख के साथ जन्मदिन है।
अनु मलिक
बी-टाउन में अनु मलिक किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने लोग हमेशा गुनगुनाते रहते हैं। इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने देने वाले अनु मलिक का जन्म मुंबई में 2 नवंबर 1960 को हुआ। खासबात यह है कि अनु मलिक ने शाहरुख की कई फिल्मों के लिए काम किया है।
ईशा देओल
बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद और हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल का भी आज बर्थडे है। ईशा का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ है। ईशा ने कई हिंदी फिल्मों समेत तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सन् 2012 में व्यवसायी भरत तख्तानी से शादी की। कुछ दिनों पहले ही ईशा एक बेटी की मां बनी हैं।
डायना पेंटी
कॉकटेल फिल्म से बी-टाउन में डेब्यू करने वाली मॉडल और एक्ट्रेस डायना पेंटी आज 31 साल की हो गईं। डायन का जन्म 2 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ है। कॉकटेल फिल्म के लिए डायना को कई अवॉर्ड मिले थे। इसके बाद आई उनकी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में भी डायना के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।
दिपानिता शर्मा
दिपानिता शर्मा इंडियन सुपर मॉडल कही जाती हैं। वे कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दिपानिता का जन्म 2 नवंबर 1979 को असम में हुआ। उन्होंने 2002 में आई फिल्म ’16 दिसंबर’ से बी-टाउन में डेब्यू किया। 1998 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में फाइनल पांच में जगह बनाने के बाद दिपानिता पहली बार लाइम लाइट में आई थीं।
रोशनी चोपड़ा
रोशनी चोपड़ा छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा हैं। 2 नवंबर 1980 को नई दिल्ली में पैदा हुई रोशनी रियलिटी शो ‘दिल जीतेगी देसी गर्ल’ की विनर हैं। चोपड़ा पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और टेलीविजन प्रजेंटर हैं। रोशनी ने कई सीरियल्स और कुछ फिल्मों में भी काम किया है।
Read More:
देश के चौथे सबसे महंगे घर के मालिक हैं शाहरुख, तीन बार की है गौरी से ‘शादी’सलमान की जिद पर शाहरुख ने ऐश्वर्या को 5 फिल्मों से निकाला था बाहर, 7 साल रही दुश्मनी!
जब बेटे करन की वजह से रोने लगे सनी देओल, फिर बोले- सॉरी बेटा
Read Comments