Menu
blogid : 319 postid : 1365399

शाहिद कपूर से सोनाक्षी सिन्हा तक, ‘जज’ बनने के लिए इतने करोड़ लेते हैं ये 6 सितारे

छोटे पर्दे पर अक्सर आपने बड़े बॉलीवुड सितारों को अपनी फिल्मों को प्रमोट करते देखा होगा, लेकिन अब ये सितारे छोटे पर्दे पर काम करके भी खूब पैसे कमा रहे हैं। क्या शाहरुख और क्या सलमान हर कोई छोटे पर्दे पर काम करता है। वैसे आपको इन सितारों की फिल्मी फीस तो पता होगी लेकिन आज हम आपको इन सितारो के बारे में बताएंगे जिन्होंने बतौर जज बनकर करोड़ रुपए फीस ली। जानिए इन जजों की फीस के बारे में।


cover


1. शाहिद कपूर


shahid


बड़े पर्दे के ‘हैदर’ और ‘कमीने’ स्टार शाहिद कपूर ने बड़े पर्दे पर खूब नाम बटोरा है। बड़े पर्दे के शानदार अभिनेता शाहिद ने छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘झलक दिखलाजा’ को जज किया था। उन्होंने इसके एक एपिसोड के लिए 1.75 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जो किसी भी जज के लिए एक अच्छी फीस है।


2. करण जौहर


karan


फिल्म निर्माता, एक्टर और डायरेक्टर करण छोटे पर्दे पर खुब पैसा कमाते हैं। करण कई सालों से छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं। करण ने बतौर जज ‘झलक दिखलाजा’ के हर सीजन के लिए 10 करोड़ की भारी फीस ली थी। वैसे करण खुद का शो भी होस्ट करते हैं जो बेहद मशहूर है। इसके साथ ही वो कलर्स पर आने वाले शो ‘इंइियाज गॉट टैलेंट’ के भी जज हैं।


3. गीता कपूर


geeta


गीता कपूर उर्फ गीता मां ने ‘सुपर डांसर’ शो का एक सीजन जज करने के 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वैसे गीता कई सालों से जज की कुर्सी संभाल रही हैं, इससे पहले वो जी पर आने वाले शो ‘डांस इंडिया डांस’ में भी नजर आ चुकी हैं।


4. सोनाक्षी सिन्हा


Sonakshi


‘दंबग गर्ल’ सोनाक्षी ने हाल में ‘नच बलिए सीजन 8’ को जज किया। इस शो के 1 एपिसोड को जज करने के लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये की फीस ली थी। हालांकि कुछ दिनों बाद मलाइका ने उनकी कुर्सी पर कब्जा जमा लिया था।


5. मलाइका अरोड़ा


malika


छोटे पर्दे पर मलाइका भी सालों से देखी जा रह हैं। कर्लस पर आने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में बतौर जज की भूमिका सालों से निभा रही हैं। वैसे मलाइका और भी रिएलीटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, वो हर शो को जज करने के लिए 1 करोड़ चार्ज करती हैं।


6. रेमो डीसूजा


salman-remo


पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने ‘डांस प्लस’ शो को जज करने के लिए हर एपिसोड के 2.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वैसे इससे पहले रोमो डांस इंडिया डांस और झलक दिखला जा में भी बतौर जज नजर आ चुके हैं।…Next


Read More:

सलमान के साथ फिल्‍म करने से मना कर चुकी हैं ये सात हीरोइनें!

आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ

कोई 3 तो कोई 6 साल, उम्र में अपनी पत्नियों से इतने छोटे हैं ये पांच सितारे


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh