Menu
blogid : 319 postid : 1366491

मुसद्दी लाल से दयाबेन तक, टीवी के इन किरदारों ने लोगों को हंसने पर किया मजबूर

हर शख्स चाहता है कि उसकी जिंदगी हंसते हुए बीते। लेकिन ऐसा होता नहीं है। दुख और सुख बारी-बारी से जिंदगी में आता और जाता है। कुछ टीवी एक्टर्स और कॉमेडियन हमें खूब हंसाते हैं और हमारा खून भी बढ़ाते हैं! आज हम आपको टीवी की दुनिया के ऐसे ही कॉमिक कैरेक्टर्स से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से जनता का दिल जीता है। हमें यकीन है आप इन्हें नहीं भूलेंगे!


coveeer



1. मुसद्दी लाल



Mussadi-Lal-from-Office-Office



‘आॉफिस ऑफिस’ टीवी शो आपको याद होगा। इस शो में अभिनेता पंकज कपूर ने ही मुसद्दी लाल का किरदार निभाया था। वो अपने अंदाज से दर्शकों को हंसाने में कामयाब हुए थे। यह शो सिर्फ हंसाता ही नहीं था, बल्कि दर्शकों को सरकारी दफ्तरों के भ्रष्टाचार से अवगत भी करवाता था।


2. जेठा लाल और दयाबेन


daya



कई लोगों का फेवरेट शो है ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’। वैसे तो इस शो में कई किरदार हैं, लेकिन जेठा लाल और दयाबेन मुख्य भूमिका निभाते हैं। इनका तौर तरीका और मुश्किलों से निपटने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है।



3. विभूतीजी


Bhabhiji Ghar Par Hai



‘भाबीजी घर पर हैं’ के विभूतीजी कुछ नहीं करते, बस घर पर रहते हैं। इन्हें अपने दोस्त की पत्नी में इंट्रेस्ट होता है और हां, दोस्त को इनकी पत्नी में। दरअसल, तिवारीजी और अंगूरी भाभी की छोटी सी दुनिया में बहुत कुछ ऐसा घटता है, जो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाता है। इन तीनों किरदारों का अंदाज ही शो की जान है।


4. फ्रेड्रिक्‍स


Freddy



टीवी पर साल 1998 में शुरू हुआ शो ‘सीआईडी’ दर्शक आज भी पसंद करते हैं। सीआईडी की टीम का एक कॉमिक कैरेक्टर फ्रेड्रिक्‍स है। इसे सभी फ्रेडी बुलाते हैं। उसके सवाल और केस को हल करने का अंदाज दर्शकों को खूब हंसाता है। इनका वास्तविक नाम दिनेश फडनीस है।


5. दक्षा


Bharti-Ketki-and-mona



‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में दक्षा का किरदार आपको याद होगा। इसे निभाने वाली केतकी दवे थीं। उन्होंने फिल्म ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया’ में भी शानदार रोल निभाया है। इसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।…Next


Read More:

कोई 3 तो कोई 6 साल, उम्र में अपनी पत्नियों से इतने छोटे हैं ये पांच सितारे

90 के दशक में निभाया था रावण का किरदार, अब दिखते हैं ऐसे

आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh