Menu
blogid : 319 postid : 1366707

सलमान से शाहिद कपूर तक, कुछ ऐसे हैं बॉलीवुड के विवादित लव ट्रायंगल

बॉलीवुड की लव स्टोरी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। कोई न कोई सितारा अपनी प्रेम कहानी की वजह से खासा मशहूर होता है। वैसे यहां पर रिश्ते जितने जल्दी बनते हैं, टूट भी उतने ही जल्दी जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन लव स्टोरी को बारे में बताएंगे जो लव ट्रायंगलस के तौर पर देखी गई और हमेशा उनका एक अलग तरीके से ही अंत हुआ।


cover


1. बिपाशा, जॉन और डिनो


bips


बिपाशा और डीनो की लव स्टोरी साल 1996 में शुरू हुई थी। उस समय बिपाशा बॉलीवुड का हिस्सा भी नही थी। सात साल साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। अपने ब्रेकअप के बाद बिपाशा और डॉन करीब 8 सालों तक साथ रहे, लेकिन बाद में ये दोनों भी अलग हो गए। जॉन ने बैंकर प्रिया से शादी कर ली और बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ।


2. अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और शिल्पा शेट्टी


akshay


मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म के सेट से अक्षय और शिल्पा की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। उस समय यह कहा जाता था कि शिल्पा अक्षय के प्यार में पागल थी लेकिन एक न्यूज़ के द्वारा पता चला कि अक्षय अपने बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल को डेट कर रहे हैं। इस बात का पता चलने के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया और अक्षय ने ट्विंकल से शादी कर ली।


3. ऐश्वर्या राय, सलमान खान और विवेक ओबेराय

aish


हम दिल दे चुके सनम फिल्म की शूटिंग के समय सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन ये रिश्ता एक टूट गया। सलमान पर ऐश ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए और उनसे दूरी बना ली। इसी दौरान विवेक और ऐश करीब आए लेकिन सलमान और विवेक की एक तीखी बहस के बाद ऐश और विवेक अलग हो गए और आखिरकार ऐश ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।


4. करीना कपूर, शाहिद कपूर और सैफ अली खान


kareena


सभी जानते हैं कि शाहिद और करीना एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन “जब वी मेट” फिल्म के तुंरत बाद इन लोगो ने अलग होने का फैसला ले लिया। उनके रिश्ते के टूटने की अफवाह के बाद करीना ने फिल्म “टशन” के दौरान अपना अधिकतर समय सैफ के साथ बिताया जिसे लेकर ये दोनों बी टाउन में चर्चा का विषय बन गए। आज सैफ और करीना एक कपल हैं और एक बच्चे के माता-पिता भी हैं। वहीं शाहिद ने भी मीरा को अपना हमसफर बना लिया।


5. दीपिका पादुकोण, रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ


ranbir


दो सालों तक रणबीर और दीपिका रिश्ते में रहे। उसके बाद 2008 में फिल्म “अजब प्रेम की गजब कहानी” के समय रणबीर कैटरीना के करीब आ गये। फिल्म की शूटिंग ख़त्म होने के बाद रणबीर ने दीपिका से अलग होने का फैसला किया। रिश्ता टूटने के कुछ दिनों बाद रणबीर और कैटरीना बी टाउन की सुर्ख़ियों में थे। लेकिन अब ये दोनों भी अलग हो चुके हैं।…Next

Read More:

कोई 3 तो कोई 6 साल, उम्र में अपनी पत्नियों से इतने छोटे हैं ये पांच सितारे

90 के दशक में निभाया था रावण का किरदार, अब दिखते हैं ऐसे

आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh