70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अमान अपने समय में कई लोगों की ड्रीम गर्ल थीं। जीनत ने कई हिट फिल्में दी लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाले मर्दों के साथ उनका रिश्ता फ्लॉप ही रहा। या यूं कहें कि रिल लाइफ की इस परी को कभी रियल लाइफ में प्यार नसीब नहीं हुआ। जीनत की जिंदगी में प्यार तो आया लेकिन वो कभी ठहरा नहीं।
देवानंद हुए जीनत के मुरीद
देवानंद ने फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में किया था। लेकिन एक पार्टी में राज कपूर और जीनत को साथ देखकर देव ने जीनत से खुद को दूर कर लिया।
संजय खान और जीनत ने की थी शाादी
जीनत का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया, जिनमें से एक का नाम संजय खान हैं। जीनत और संजय का अफेयर जिस समय चल रहा था उस समय संजय के तीन बच्चे थे। दोनों के बीच प्यार फिल्म ‘अबदुल्ला’ के सेट पर शुरू हुआ था। संजय, जीनत के बॉयफ्रेंड नहीं थे, दोनों ने साल 1978 में जैसलमेर में शादी कर ली थी, जो एक साल भी नहीं चल पाई। कई लोगों ने जीनत को मना भी किया था लेकिन जीनत बहुत प्यार में थीं। जीनत कहती थीं- मैं इनसे बहुत प्यार करती हूं, मैं हर कदम में उनका साथ दूंगी।
फाइव स्टार होटल में जीनत को संजय ने मारा था
जीनत ने बताया कि उन्होंने डेट दूसरे प्रोजेक्ट को दे रखी है। इस पर संजय ने जीनत पर फिल्म के मेकर्स के साथ शारीरिक संबंध रखने का आरोप लगा दिया। यह सब सुन जीनत सब कुछ छोड़ संजय के घर चली गईं।
पत्नी से सामने संजय ने की जीनत की पिटाई
जब जीनत संजय के घर गई तो पता चला कि वो कहीं पार्टी कर रहे हैं। उस दौरान की खबरें की मानों साल 1980 में संजय ने फाइव स्टार होटल में जीनत को बहुत मारा था। जब जीनत होटल गईं तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। संजय, जीनत पर गुस्सा होने लगे और कहा कि तुम होटल क्या करने आई हो। उस समय संजय की पत्नी जरीन भी वहीं थीं, वो भी जीनत पर आग बबूला हो रही थीं। जब जिनत से संजय से बात करनी चाही तो संजय ने जीनत के बाल पकड़ कर उन्हें खूब पीटा। जरीन भी अपने पति का साथ देती दिखीं। पार्टी में कुछ लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी जरीन की मदद नहीं की।
मजहर खान से की शादी
जीनत को इस चोट से उभरने में 8 साल का समय लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। जीनत ने 34 साल की उम्र में एक्टर मजहर खान से शादी कर ली थी। मजहर संग उनका रिश्ता भी खराब रहा था, खबरें थी कि वो भी जीनत ो मारा करते थे। साल 1998 में मजहर का निधन हो गया।…Next
Read More:
आमिर से लेकर करण सिंह ग्रोवर तक, तलाक के बाद भी सिंगल हैं इन स्टार्स की वाइफ
स्कूल के दिनों में ड्रग्स लेते थे रणबीर! संजय दत्त समेत ये 5 सितारें भी रहे हैं ड्रग्स के आदी
Read Comments