Menu
blogid : 319 postid : 1372595

20 साल की उम्र में शशि कपूर को हुआ था प्यार, घर से भागकर की थी शादी

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेताओं में गिने जाने वाले शशि कपूर का निधन हो गया है। वो 79 साल के थे, शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। बड़े भाइयों राज कपूर और शम्मी कपूर की तरह उन्होंने भी फिल्मों में अभिनेता के तौर पर ही करियर बनाया। लेकिन शशि कपूर की जिंदगी और सितारों से थोड़ी अलग थी, वो बेहद शांत स्वभाव के थे। ऐसे में कैसे शुरु हुई उनकी लव स्टोरी चलिए ड़ालते हैं एक नजर।


cover


जेनिफर से पृथ्वी थिएटर में पहली बार मिले थे


shashi-kapoor-wife


शशि, जेनिफर से 1956 में कोलकाता में मिले थे, उस समय शशि अपने पिता के थिएटर ग्रुप पृथ्वी थिएटर में एक्टर और स्टेज मैनेजर थे। उस समय कोलकाता में गोफरे केंडल के शेक्सपियरन ग्रुप भी वहीं था, जेनिफर उनकी ही बेटी थीं। पृथ्वी थिएटर में 50 रुपए मासिक मेहनताने पर शशि ने अपनी स्टेज पर काम करने की तमन्ना पूरी की और भारत यात्रा पर आई नाटक मंडली ‘शेक्सपिएराना’ में शामिल हो गए।


20 साल में शशि ने की शादी


shashi


शेक्सपियर के प्रमुख नाटक ‘द टेम्पेस्ट’ में मिरांडा का किरदार निभाने के दौरान जेनिफर और शशि का प्यार परवान चढ़ा। 1958 में दोनों की शादी हो गई, उस वक्त शशि महज 20 साल के थे तो जेनिफर 25 की थीं। हालांकि इस शादी को दोनों की परिवार की तरफ से हामी नहीं मिली थी, शशि कपूर को बस अपनी भाभी गीता बाली का सपोर्ट मिला था। इसलिए दोनों ने छुपकर और भागकर शादी कर ली।


राज कपूर


amitabh-raj-shashi-


शादी के लिए जब जेनिफर के पिता नहीं माने तो जेनिफर ने अपने पिता का थिएटर ग्रुप छोड़ दिया था। एक बार हालात ऐसे बने कि मलेशिया में शशि और जेनिफर के पास पैसे नहीं थे। तब राज कपूर ने भारत से दोनों के लिए टिकट भेजा था। इस शादी के खिलाफ केंडल और कपूर दोनों परिवार था।


जेनिफर की कैंसर से हुई मौत के बाद टूटे शशि


shashi-kapoor-


दोनों के तीन बच्चे- कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं, सभी बच्चे लाइमलाइट से दूर ही रहे। 1984 में जेनिफर की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद शशि बिखर गए थे, उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना छोड़ दिया था। सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा था, शशि, जेनिफर की मौत के बाद टूट गए थे। वो पहले वाले शख्स नहीं रह गए थे, उनके चले जाने के बाद शशि कपूर का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा था।…Next


Read More:

कभी अजय देवगन को दिल दे बैठी थीं रवीना, लेकिन फिर सुसाइड करने की आई नौबत

55 साल की नौकरानी है ओम पुरी का पहला प्यार, 14 साल में बनाए थे शारीरिक संबंध

इस सुपरस्टार के साथ 15 साल रिश्ते में रही तब्बू, फिर भी नहीं बन पाई उनकी पत्नी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh