अभिनेत्री स्मिता पाटिल का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार किया जाता है। उनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी फिल्म से जुड़े लोगों के जहन में ताजा है, हालांकि अपनी बेजोड़ और नायाब एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली स्मिता ने बहुत ही जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
अपने अभिनय की छोड़ी छाप
स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय के लिए जानी जाती हैं। स्मिता ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में ऐसी फिल्में कीं, जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बन गईं। स्मिता के फिल्मी कॅरियर की शुरुआत अरुण खोपकर की फिल्म ‘डिप्लोमा’ से हुई, लेकिन उन्हेंं पहचान ‘चरणदास चोर’ से मिली।
स्मिता समाचार पढ़ाती थीं
फ़िल्मों में आने से पहले स्मिता बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी में समाचार पढ़ा करती थीं। स्मिता को साड़ी पहनना पसंंद नहीं था, इसलिए वह अपनी जींस के उपर से साड़ी लपेट लिया करती थींं।
कई बार जीता नेशनल अवार्ड
साल 1977 में स्मिता को ‘फ़िल्म भूमिका’ के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका ये सफर यहीं नही थमा, 1981 में आई फ़िल्म ‘चक्र’ के लिए उन्हें एक बार फिर से नेशनल अवार्ड मिला।
राज बब्बर से रिश्ते के लिए झेली आलोचना
स्मिता पाटिल को जहां उनके किरदारों के लिए सराहा गया, वहीं दूसरी तरफ़ एक्टर और पॉलिटिशियन राज बब्बर से जुड़े उनके सम्बन्ध को लेकर उनकी आलोचना भी की गई। दरअसल राज औऱ स्मिता जब रिश्ते में थे,उस दौरान राज शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। स्मिता पर राज के परिवार को तोड़ने के आरोप लगते थे।
राज ने स्मिता के लिए छोड़ा घर
कहा जाता है कि जब राज ने स्मिता से दूसरी शादी की बात की, उस दौरान उनके घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने राज को परिवार या फिर स्मिता को चुनेने को कहा, राज ने स्मिता के साथ अपना सफर शुरू किया। वहीं इस रिश्ते से स्मिता की मां भी दुखी थी उन्होंने स्मिता से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
लिव इन रिलेशनशिप में रही राज बब्बर के साथ
स्मिता पर लिखी गई किताब में ये खुलासा हुआ कि राज बब्बर और स्मिता लिव इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन राज ने स्मिता से वादा किया था कि वो अपनी पत्नी को तलाक देकर स्मिता को कानूनी तौर पर अपना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बॉलीवुड ने स्मिता के नाम पर रखा है एक अवार्ड
स्मिता पाटिल एक ऐसी अदाकारा थीं, जिनके नाम पर आज फिल्म जगत में अवॉर्ड भी दिए जाते हैं ‘स्मिता पाटिल अवॉर्ड’। स्मिता पाटिल फिल्म, टेलीविजन और थिएटर हर जगह अपने अभिनय से लोगों को कायल करती थी। हिन्दी और मराठी अभिनेत्री स्मिता पाटिल को ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
आज भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
स्मिता की अचानक मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। उनका निधन बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो सप्ताह बाद हुआ। कई लोगों का कहना था कि इलाज में देरी और लापरवाही की वजह से स्मिता का निधन हुआ। उनका आकस्मिक निधन आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
स्मिता का शव सुहागन की तरह सजाया गया था
स्मिता पाटिल की एक आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उन्हें एक शादीशुदा महिला की तरह सजाया जाए। इस ख्वाहिश को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने पूरा किया था। स्मिता के शव का सुहागन की तरह मेकअप किया गया था।…Next
Read more:
इस मशहूर अभिनेत्री के खिलाफ देशभर में हुए थे प्रदर्शन, 5 बार जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
80 करोड़ की मालकिन हैं करीना, जानें उनकी महंगी लाइफस्टाइल
ये मशहूर अभिनेता 733 करोड़ में बेच रहा है अपना आशियाना, देखकर रह जाएंगे दंग
Read Comments