Menu
blogid : 319 postid : 1376167

कभी गैरेज में रहते थे अनिल कपूर, शादी के बाद इस मशहूर हीरोइन से रहा अफेयर!

झक्कास एक्टर अनिल कपूर बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जिनकी बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। 60 साल की उम्र में भी उनमें यंगस्टर्स जैसी एनर्जी है। अनिल कपूर की बेटी सोनम और बेटे यशवर्धन ने भी फिल्मों में डेब्यू कर लिया है, लकिन अनिल का जलवा आज भी कायम है। आज अनिल भल ही एक सुपरस्टार का दर्जा रखते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास पैसों की कमी थी और उनके पास रहने के घर तक नही था।


cover anil

अनिल कपूर के पिता थे फिल्म डायरेक्टर


anil


अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर फिल्म डायरेक्टर थे इसलिए अनिल का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ रहा। अनिल के भाई बोनी कपूर एक मशहूर निर्देशक है और उनके दूसरे बाई संजय एक एक्टर हैं।


1980 में तेलुगु सिनेमा से किया था डेब्यू


tumblr_ofc8e3u5Cg1uqguqmo1_1280


अनिल ने बतौर लीड एक्टर अपनी पहली डेब्यू फिल्म 1980 में तेलुगु सिनेमा में की थी। यह फिल्म थी ‘वामसा व्रुक्षम’। हालांकि, इससे पहले अनिल 1979 में डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म ‘हमारे-तुम्हारे’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके थे।


कभी राज कपूर के गैरेज में रहते थे अनिल

anilkapoor-


आज भले ही अनिल कपूर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था। धीरे-धीरे अनिल के करियर ने रफ्तार पकड़ा और आज मुंबई में उनका अपना एक शानदार घर है।

सुनीता को एक नज़र में दे बैठे दिल


anil


1980 के दशक में अनिल कपूर रोज-रोज ऑडिशन के लिए जाया करते थे। उन्हीं दिनों में अनिल कपूर की नज़र एक लड़की पर पड़ी और वो उन्हें दिल दे बैठे। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि सुनीता कपूर ही हैं। जैसे ही उन्होंने सुनीता के बारे पता लगाना चाहा तो उन्हें पता लगा कि वो एक सफल मॉडल हैं उनतक पहुंचना काफी मुश्किल है। ऐसे में उनके कुछ दोस्तों ने अनिल को सुनीत का नंबर दिया औऱ दोनों में बात शुरु हो गई।


डेट पर ले जाने के नहीं थे पैसे


19-1495188253-5


अनिल उस दौरान कुछ खास काम नहीं करते थे, ऐसे में उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि एक लड़की को डेट पर ले जा सकें। जब सुनीत को ये बात पता चली तो कई बार उन्होंने उस दौरान अनिल की पैसे से जुड़ी मदद की और दोनों करीब आते गए।


पहली फिल्म के बाद रचाई शादी


19-1495188288-10


सुनीता ने काफी समय तक अनिल का खर्चा उठाया अनिल को 1984 में फिल्म ‘मशाल’ मिली। ये फिल्म इतनी हिट हुई कि इससे अनिल का रुतबा ही बदल गया। इसके बाद अनिल ने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज़ किया और दोनों ने 19 मई, 1984 में शादी कर ली।

माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ा था अनिल का अफेयर

Madhuri-Dixit-And-Anil-Kapoor

शादी के बाद फिल्मों में काम करते-करते उनका अफेयर माधुरी दीक्षित के साथ भी हुआ। फिल्म ‘राम-लखन’ समेत कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी पंसद की गई। माधुरी और अनिल एक ही सेक्रेटरी शेयर करते थे, इस दौरान अनिल अमिताभ को अपना कॉम्पटीटर मानते थे इसलिए माधुरी भी कभी अमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। दोनों के अफेयर के किस्से अनिल की पत्नी सुनीता तक भी पहुंचे। लेकिन उन्होंने इसे अफवाह मानकर हमेशा नजर अंदाज किया।…Next

Read More:

20 साल में बनकर तैयार हुई थी ये फिल्म, रिलीज के समय निर्देशक समेत दो हीरो और हीरोइन नहीं थे दुनिया में

7 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी करेंगी कॉमेडियन भारती, एक शो की है इतनी फीस

सलमान, अक्षय और प्रियंका के साथ कॅरियर शुरू करने वाले ये 7 सितारे, फिल्मों से हो चुके हैं गुम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh