Menu
blogid : 319 postid : 1376826

करण जौहर से लेकर करीना की ननद तक, इस साल ये सितारे बने माता-पिता

बॉलीवुड और टीवी के सितारे किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन सितारों की हर छोटी से लेकर बड़ी खबर तक अक्सर उनके फैंस जानना चाहते हैं। बॉलीवुड में इस साल कई सेलेब्स के घर खुशियां आई, कई मशहूर सितारों ने एक नया सफर तय किया। हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जो इस साल माता-पिता बनकर एक नई पारी की शुरुआत की है, तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में।

cover baby


1. करण जौहर


karan-johar-


बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर सेरोगेसी की मदद से इस साल पिता बने हैं। वे सिंगल पैरेंट हैं और अब एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उनके बेटे के नाम यश और बेटी का रुही है। करण कई मौकों पर अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों बच्चों ने 7 जनवरी को इस दुनिया में कदम रखा था।


2. असिन थोट्टुमकल


Asin


दक्षिण भारत और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल भी इस साल मां बनी हैं। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी के बार में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। असिन ने पिछले साल मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। असिन की बेटी के एक तस्वीरे सोशल मीडिया पर है जिसमें वो अक्षय कुमार क गोद में दिख रही है इसी साल अक्टूबर में असिन की नन्ही परी उनके घर में आई हैं।


3. सोहा अली खान


soha



सैफ अली खान की बहन और करीना का ननद सोहा अली खान ने भी इस साल एक बेटी को जन्म दिया है। सोहा अली खान और कुणाल खेमू इस साल ही पैरेंट बने हैं, उनके घर बेटी ने 29 सितंबर को जन्म लिया है। जिसका नाम इनाया नौमी है, हाल ही में ये कपल अपनी बेट के साथ नजर आया था।


4. ईशा देओल


esha-deol-759


हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी इस साल मां बनी हैं। ईशा देओल ने इस साल 20 अक्तूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। बता दें कि ईशा देओल ने भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। ईशा ने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा है।


5. रणविजय सिंह


ranvijayy


रणविजय अक्सर अपने पार्टनर और अपनी बेटी के साथ नजर आते हैं।


6. चंदन प्रभाकर


chandan


कपिल के टीवी शो द कपिल शर्मा शो से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले चंदन प्रभाकर भी इस साल पिता बने हैं। चंदन की पत्नी नंदिनी खन्ना ने 3 मार्च को बच्ची को जन्म दिया। दोनों घर में नन्ही परी के आने से बहुत खुश हैं। इस बच्ची का नाम अद्विका रखा है।


7. फरदीन खान


fardeen


इस साल पैरेंट बनने वालों की लिस्ट में एक्टर फरदीन खान का नाम भी शामिल है। फरदीन खान लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। फरदीन की पत्नी नताशा वाधवानी ने इस साल 11 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने अपने बच्चे का नाम आजारी रखा है, फरदीन एक बेटी के भी पिता हैं।…Next



Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh