Menu
blogid : 319 postid : 1377378

कपिल-सुनील के झगड़े समेत TV के वो 5 विवाद, जिन्‍होंने 2017 में बटोरी सुर्खियां

साल 2017 अब बाय-बाय बोलने वाला है। कोई अपने गिले-शिकवे दूर कर नई शुरुआत के वादे करेगा, तो कोई नए रिश्‍ते बनाने की तैयारी में होगा। मगर सन् 2017 टीवी इंडस्ट्री के लिए विवादों से भी भरा रहा। इस साल छोटे पर्दे से जुड़े कई ऐसे विवाद हुए, जो लंबे समय तक सुर्खियों में बने रहे। इन विवादों की वजह से कोई डिप्रेशन में चला गया, तो कुछ के कॅरियर को भी नुकसान पहुंचा। आइये आपको बताते हैं 2017 में छोटे पर्दे से जुड़े उन बड़े विवादों के बारे में, जो खबरों में छाए रहे।


TV cover


एक्‍टर पर लगा रेप का आरोप


piyush


​सोनी टीवी पर आने वाले चर्चित सीरियल ‘बेहद’ में नजर आने वाले एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया। उन पर एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था। अदालत ने पीयूष को 27 नवंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद खबर आई कि मेडिकल टेस्‍ट में पीयूष पर लगे रेप के आरोप की पुष्टि हुई है।


हिना खान ने इन पर साधा निशाना


hina khan


टीवी पर आने रियलिटी शोज में ‘बिग बॉस’ एक ऐसा शो है, जिसे विवादों वाला शो कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। इस शो में हर साल कोई न कोई विवाद होता रहता है। मगर इस साल की कंटेस्‍टेंट हिना खान ने सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी अपने नाम की। हिना ने टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर की आंखों, संजीदा शेख के लुक और गौहर खान के फॉलोवर्स को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद हिना सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गईं। बावजूद इसके हिना ने ’खतरों के खिलाड़ी’ के अपने साथी ऋत्विक धन्जानी और करण वाही पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद ऋत्विक धनजानी, रवि दुबे, अली गोनी, करण पटेल और करणवीर बोहरा समेत कई टीवी सितारों ने हिना के खिलाफ ट्वीट किए।


मल्लिका दुआ-अक्षय कुमार


Akshay Kumar Mallika Dua


8 साल बाद फिर से शुरू हुआ कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ भी विवादों में आ गया था। दरअसल, अक्षय कुमार ने शो की होस्ट मल्लिका दुआ पर कुछ ऐसी कथित टिप्पणी की, जो उनके पिता जर्नलिस्ट विनोद दुआ को बुरी लग गई। विनोद ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा।


‘पहरेदार पिया की’ पर विवाद


pehredar piya ki


शुरू होते ही विवादों में आ गया। इस शो में 9 साल के लड़के और 18 साल की लड़की की शादी दिखाई गई थी। दोनों के हनीमून व फर्स्ट नाइट का प्रोमो देखकर लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और इसे बैन करने की अपील की। अंत में इसे बंद करना पड़ा।


कपिल-सुनील का झगड़ा


sunil Kapil


छोटे पर्दे के जिस विवाद ने इस साल सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी, वो है कपिल और सुनील की लड़ाई। 2017 की शुरुआत में ही फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद का असर यह हुआ कि ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया। इसे लेकर कपिल ने माफी मांगी और अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रचार के दौरान सफाई भी पेश की, लेकिन सुनील पिघले नहीं। कई बार खबर आई कि दोनों साथ आ रहे हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ…Next


Read More:

TV के वो 6 सितारे, जिन्‍होंने 2017 में दुनिया को कहा अलविदा
फेसबुक के लिए भी जरूरी हो सकता है आधार, जानें क्‍या है मामला
विराट-अनुष्‍का का रिसेप्‍शन बीच में ही छोड़कर चले गए धोनी! जानें क्‍या थी वजह


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh