Menu
blogid : 319 postid : 1378450

किसी ने 15 दिन नहीं किया ब्रश तो कोई महीने भर नहाया नहीं, किरदार के लिए सितारों ने की ऐसी मेहनत

कई बार हम फिल्‍में देखते हुए एक्‍टर या एक्‍ट्रेस की तारीफ करते हैं कि अच्छा अभिनय किया। अच्‍छी एक्टिंग देखकर यह तो समझ आ जाता है कि हीरो या हीरोइन ने अपने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। मगर कभी-कभी ऐसा अभिनय भी देखने को मिलता है, जो एक्‍टर या एक्‍ट्रेस की रियल लाइफ से बिल्‍कुल अलग होता है। ऐसे किरदारों के लिए अभिनेता या अभिनेत्री अपने आपको उसी में ढाल देते हैं। ऐसे कई कालाकार हैं, जिन्‍होंने किरदार को रियल दिखाने के लिए न जाने कितनी मेहनत की है। इनमें किसी ने 15 दिनों तक ब्रश नहीं किया, तो कोई एक महीने तक नहाया नहीं और भी बहुत कुछ किया। आइये आपको बताते हैं ऐसे ही पांच किरदारों के बारे में, जिन्‍होंने रोल में जान डालने के लिए कड़ी मेहनत की है।

cover star





1. ऋतिक रोशन



hrithikroshan

फिल्म गुजारिश में ऋतिक रोशन को एक्स मैजिशियन का किरदार निभाना था, जो चल-फिर नहीं सकता था। इस किरदार के लिए ऋतिक दिन में ज्यादातर समय व्हील चेयर पर रहते थे। साथ ही इस तरह काम करते थे जैसे उनके हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं।

2. राजकुमार राव


raj


बॉलीवुड में राजकुमार की पहचान अब एक शानदार अभिनेता की बन गई है। राजकुमार राव को फिल्म ‘अधूरी कहानी’ में एक गरीब आदमी का किरदार मिला था। पर्दे पर खुद को सच में गरीब दिखाने के लिए राजकुमार एक महीने तक नहाये नहीं थे।


3. सैफ अली खान



saif



सैफ बी-टाउन में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ‘ओमकारा’ में लंगडा त्यागी का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान ने 15 दिनों तक ब्रश नहीं किया था।


4. आमिर खान



pk




आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट उनकी मेहनत की वजह से ही कहा जाता है। अपने किरदार में जान डालने के लिए वे खुद के साथ कुछ भी कर लेते हैं। फिल्‍म ‘पीके’ के लिए आमिर शूटिंग के दौरान रोजाना 100 पान चबाते थे। साथ ही भोजपुरी भाषा समझने के लिए उन्होंने कई महीने तक भोजपुरी में ही लोगों से बात की थी।



5. आलिया भट्ट



aliya



आलिया भट्ट की क्‍यूटनेस के करोड़ों दीवाने हैं। उनकी स्‍टाइल के सभी कायल हैं। इंडस्‍ट्री की स्‍टाइलिस्‍ट हीरोइनों में एक मानी जाने वाली आलिया को फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में बिहारिन मजदूर के लुक में आना था। इसके लिए आलिया ने 20 दिनों तक अपने बाल नहीं धुले।…Next





Read More:

कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस

अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh