प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न कोई बंधन, बस जिस पर दिल आ गया वही हमसफर बन जाता है। प्यार ने मजहब देखता है न उम्र और ये सात समंदर पार भी किसी से हो सकता है। हमारे बॉलीवुड में भी कुछ प्रेमी जोड़ियां ऐसी ही थी जिनके इश्क ने न सीमाएं देखी और न ही कोई बंधन। ऐसे ही कुछ बॉलीवुड कलाकारों से आपकी मुलाकात करवाते हैं जिन्होंने विदेशियों संग शादी करके घर बसाया।
1. प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल वैसे तो बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ कई सालों तक रिलेशन में रही, लेकिन इनका रिश्ता बिखर गया। इसके कई सालों के बाद 2016 में प्रीति ने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ के साथ शादी करके अपने रिश्ते को एक नाम दिया लेकिन जल्द ही यह रिश्ता खत्म हो गया।
2. शशि कपूर
अपने वक्त के सबसे मशहूर और चर्चित प्रेम कहानी के बाद बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार को फिरंगी बहू मिली, जेनिफर केंडाल। जोकि खुद एक बड़ी थियेटर कलाकार थीं। जेनिफर की मौत तो साल 1984 में ही हो गई थी शशि साहब ने भी इस दुनिया को 2017 में अलविदा कह दिया।
3. राधिका आप्टे
इस इंटेंस एक्ट्रेस को ब्रिटीश म्यूजिशियन बेनिडिक्ट टेलर से प्यार हुआ। बेनिडिक्ट आजकल राधिका के साथ बॉलीवुड में ही काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म न्यूटन के लिए म्यूजिक दिया था।
4. सेलिना जेटली
सेलिना ने प्यार के लिए करियर को भी कुर्बान कर लिया। सेलिना ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली। 2017 में इस खूबसूरत कपल को ऊपर वाले ने ट्विन बच्चों के प्यार से नवाजा है।…Next
Read More:
कभी इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता था गोविंदा का दिल, इस वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी
अनुष्का से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, आर्मी परिवार से आती हैं ये एक्ट्रेस
अनुष्का से लेकर ऐश्वर्या तक, दुल्हन बनने के बाद कहर ढा रही थीं ये 5 एक्ट्रेस
Read Comments