जो चाहो उसे पाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जिसने अपने अभिनय से कम और अपने लव अफेयर से ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। बॉलीवुड में कबीर बेदी का जिक्र किए बिना फिल्मी हस्तियों की गिनती अधूरी रह जाती है। कबीर की जिदंगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
इंग्लैंड की रहने वाली हैं कबीर की मां
कबीर बेदी 1970 के दशक के जाने-माने कलाकारों में से एक हैं। 16 जनवरी 1946 को जन्मे अभिनेता कबीर के पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। उनकी मां फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थीं। वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली महिला थीं। कबीर बेदी ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
डांसर प्रोतिमा बेदीसे पहली शादी
कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी, हालांकि वो शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। लेकिन 1969 में उन्होंने कबीर बेदी से शादी कर ली थी. हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए थे, दोनों के दो बच्चे हैं। पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी।
बेटे ने कर ली आत्महत्या
1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी, उसकी मौत के बाद प्रोतिमा ने अपने आपको समाज से दूर कर लिया और अकेले रहने लगीं। प्रोतिमा की मौत एक रहस्यमयी घटना बनकर रह गई। कहा जाता है 1998 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन में उनकी मौत हो गई।
परवीन बॉबी से रहा अफेयर
प्रोतिमा से रिश्ते खराब होने के बाद कबीर का अफेयर परवीन बॉबी से रहा। कबीर के साथ परवीन ने हॉलीवुड तक का सफर किया, लेकिन कबीर के काम में मशगूल होने के बाद परवीन को ये महसूस होने लगा कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। लिहाजा कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
ब्रिटिश फैशन डिजाइनर से हुई दूसरी शादी
दूसरी शादी कबीर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। दोनों का एक बेटा एडम बेदी हैं, जो एक इंटरनेशनल मॉडल हैं। एडम फिल्म ‘हैलो कौन है?’ से बॉलीवुड में शुरुआत कर चुके हैं, इसके बाद उनकी दूसरी शादी भी तलाक में बदल गई।
रेडियो प्रेजेंटर से की तीसरी शादी
कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की, 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। दोनों के बच्चे नहीं हैं।
चौथी पत्नी है बेटी से चार साल छोटी
कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। खास बात यह कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 40 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।…Next
Read More:
ट्रेन में गाना गाकर कमाता था ये अभिनेता, फैलाई गई थी इनकी मौत की अफवाह
ठेले पर यह सिंगर बेचता था फल, ऐसे बना बॉलीवुड में बड़ी कैसेट कंपनी का मालिक
18 में शादी 19 में तलाक, कुछ ऐसी है मशहूर गायिका सुनिधि चौहान की लाइफ
Read Comments