जावेद अख्तर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद ने बॉलीवुड को कई यादगार गानें दिए हैं। बॉलीवुड में जावेद ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जावेद की पहली पत्नी हनी ईरानी और जावेद साहव एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। पेशे से दोनों स्क्रिप्ट राइटर हैं, हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं उनके निजी करियर पर।
जावेद का असली नाम ‘जादू’ है
जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता जान निसार अख्तर एक लोकप्रिय कवि और मां सफिया अख्तर फेमस उर्दू और शिक्षिका थीं। जावेद का असली नाम ‘जादू’ है, जो उनके पिता और मशहूर शायर जां निसार अख्तर ने उनकी एक कविता की लाइन ‘लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा’ से पढ़कर लिया था। कुछ समय बाद उनका नाम जावेद पड़ गया।
महज 27 पैसे लेकर आए मुंबई
भोपाल के सेफिया कॉलेज से ग्रैजुएशन करने के बाद जावेद अपना करियर बनाने मुंबई चले गए। 1964 में जब जावेद पहली बार मुंबई पहुंचे तो उनकी जेब में महज 27 पैसे थे। उस व्कत जावेद साहव के पास न खाने के पैसे थे और न ही सर छुपाने को घर, पैसे के लिए उन्होंने फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम भी किया।
सलीम खान बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी
जावेद अख्तर और सलमान के पिता सलीम खान बॉलीवुड में एक सुपरहिट जोड़ी के तौर पर देखे जाते हैं। सलीम के साथ उनकी जोड़ी ने बॉलीवुड में कई कीर्तिमान बनाए हैं। उन्होंने ‘अंदाज’ से लेकर, ‘यादों की बारात’,’ जंजीर’,’ दीवार’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘शोले’ समेत ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्मों की पटकथाएं लिखी हैं।
कई यादगार फिल्मों में किया साथ काम
सलीम और जावेद साहव ने मिलकर साल 1971 से लेकर 1987 तक साथ कई यादगार फिल्में दी। 1987 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गई थी। सलीम और जावेद की जोड़ी को बनाने वाले डॉयरेक्टर का नाम एमएस सागर थे, इन्होंने ने ही पहली बार इन दोनों को काम दिया था।
सीता-गीता के दौरान हुई पहली पत्नी से मुलाकात
जहां एक तरफ जावेद का करियर पटरी पर आ रहा था, वहं उन्हे प्यार भी हो गया। जावेद अपनी पहली पत्नी हनी ईरान से सुपरहिट फिल्म सीता-गीता के दौरान मिले थे, हनी ईरानी भी पटकथा लेखक थीं। फिल्म के सेट पर जावेद अपने दोस्तों के साथ पत्ते खेल रहे थे, इस दौरान हनी ने उन्हें जीत दिलाने में मदद की और इसी दौरान जावेद साहब ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
सिर्फ 17 साल की थी जावेद साहब की पहली पत्नी हनी
आखिरकार दोनों ने 1972 में शादी की, उस वक्त हनी की उम्र सिर्फ 17 साल थी। जावेद और ईरानी के दो बच्चे हुए फरहान अख्तर और जोया अख्तर।
शहूर शायर कैफ़ी आजमी की बेटी पर आया दिल
उस दौरान जावेद साहब की नजर मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी की बेटी शबना पर पड़ी जो उस दौर में अलग किरदारों के लिए मशहूर हो रही थी। शबाना और जावेदी की पहली मुलाकात शबना के घर पर हुई, दरअसल पहले से शादीशुदा जावेद अख्तर शबाना आजमी को दिल दे बैठे थे और शबाना भी उन्हें चाहने लगी थी। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया तक पहुंचने में देर नहीं लगी। लेकिन उस समय जावेद की पहली पत्नी हनी जोकि उनसे 10 साल छोटी थीं, उनके दो बच्चे भी थे।
1984 में जावेद और शबाना की हुई शादी
जावेद ने कुछ समय बाद हनी को तलाक देकर शबाना से शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी में मुश्किलें भी आईं। क्योंकि कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा आदमी से हो। प्यार के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कैफी आजमी का भी नहीं चला और शबाना ने 1984 में जावेद से शादी कर ली।…Next
Read More:
ट्रेन में गाना गाकर कमाता था ये अभिनेता, फैलाई गई थी इनकी मौत की अफवाह
ठेले पर यह सिंगर बेचता था फल, ऐसे बना बॉलीवुड में बड़ी कैसेट कंपनी का मालिक
18 में शादी 19 में तलाक, कुछ ऐसी है मशहूर गायिका सुनिधि चौहान की लाइफ
Read Comments