Menu
blogid : 319 postid : 1380609

20 किलो गहने और 11 किलो का घाघरा, पद्मावत में दीपिका ने ढोया इतना वजन!

बॉलीवुड की फिल्‍म ‘पद्मावत’ विवादों के बीच 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। कई राज्‍यों में रिलीज पर बैन लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में फिल्‍म को रिलीज करने के लिए हरी झंडी दे दी है। विवादों की वजह से लंबे समय से यह फिल्‍म सुर्खियों में है। शायद ही कोई होगा, जिसे इस फिल्‍म से विवाद के बारे में जानकारी न हो। इसी वजह से लोगों का ध्‍यान फिल्‍म और उसके किरदारों की बजाय विवादों पर ही टिक गया। रणवीर, शाहिद और दीपिका स्‍टारर इस फिल्‍म में इन तीनों में सबसे ज्‍यादा चर्चा दीपिका पादुकोण की ही रही। फिल्‍म के ट्रेलर में दीपिका का रॉयल लुक गजब का है। आइये पद्मावत के विवादों से परे आपको दीपिका के इस लुक के बारे में बताते हैं।


Padmavati1


चर्चा में दीपिका का लुक


dipika123


पद्मावती से ‘पद्मावत’ बनी संजय लीला भंसाली की इस अपकमिंग फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें दीपिका का यूनीब्रो लुक अभी भी चर्चा में बना हुआ है। कई लोगों को दीपिका इस रूप में अच्छी लगीं, तो कुछ को उनका यह लुक पसंद नहीं आया है। फिल्‍म में यूनीब्रो के अलावा दीपिका की वार्डरोब और राजसी गहनें भी उन्हें शाही बना रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में बेहद खूबसूरत दिख रहीं दीपिका पादुकोण को इस लुक के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।


भारी-भरकम कॉस्‍ट्यूम में घंटों शूटिंग


dipika12345


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने इस लुक में जो लहंगा पहना है उसका वजन काफी ज्‍यादा है। बताया जाता है कि दीपिका का घाघरा 11 किलो और दुपट्टा करीब चार किलो का है। दरअसल, जरी के काम की वजह से लहंगे का वजन ज्यादा है। बावजूद इसके भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में ही दीपिका ने 12 से 14 घंटे तक शूट किए हैं। साथ ही उन्हें कम से कम मेकअप दिया जाता था। दीपिका को इस लुक में दिखने के लिए तैयार होने में करीब 3 घंटे लगते थे। इस फिल्म में पादुकोण के लुक को राजपूताना महारानी से मिलता-जुलता दिखाया गया है।


इतने किलो बढ़ जाता था वजन


Padmavat


खबरों की मानें, तो फिल्म में दीपिका ने जो जेवर पहने हैं, वो करीब 20 किलो के हैं। इस तरह से दीपिका का वजन करीब 35 किलो बढ़ जाता था, जिसे शूटिंग के दौरान वे ढोती थीं। इसमें दीपिका ने जो गहने पहने हैं, उन्‍हें 200 कारीगरों ने 600 दिनों में बनाया था। इसे बनाने में 400 किलो सोने को पिघलाया गया है। 400 किलो सोने का मूल्य मौजूदा कीमत के हिसाब से करीब 11 करोड़ 79 लाख है…Next


Read More:

राम गोपाल वर्मा ने महिलाओं पर किया ऐसा कमेंट, लोगों ने जमकर लगाई लताड़
क्रिकेट मैदान पर भारत-पाकिस्‍तान फिर होंगे आमने-सामने, रोमांचक होगा मुकाबला
पूर्वोत्‍तर के 3 राज्‍यों में बज गया चुनावी बिगुल, जानें क्‍या कहते हैं सियासी समीकरण

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh