सरकार सदैव सजग रहती है। आमलोग हों या खास, कोई भी इससे बच नहीं पाता। करोड़ों की कमाई करने वाले बॉलीवुड सितारों पर भी भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की पैनी नजर रहती है। कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं, जिनके यहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट छापा मार चुका है। आइये आपको बॉलीवुड उन 6 बड़े सितारों के बारे में बताते हैं, जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी का शिकार हो चुके हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का इनकम टैक्स के पंगों से पुराना नाता है। 2009 में अमिताभ बच्चन अपने पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से हुई कमाई के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी झेल चुके हैं। इससे पहले 1990 में अमिताभ और उनके भाई अजिताभ वित्तीय अनियमितताओं के मामले में फंस चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमा रहीं प्रियंका चोपड़ा के अपार्टमेंट पर 2011 में इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। टैक्स चोरी के शक पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा था। कहा जाता है कि इस छापे में प्रियंका के घर से 7.5 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
सलमान खान
सन् 2000 में सलमान खान के मुंबई और पनवेल स्थित घरों में इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा था। सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ रिलीज होने के बाद उनके भाई अरबाज खान से भी इनकम टैक्स अधिकारियों ने पूछताछ की थी।
रानी मुखर्जी
सन् 2000-01 में जब रानी मुखर्जी का कॅरियर पीक पर था, इनकम टैक्स अधिकारियों ने ब्लैकमनी होने के शक में रानी के अपार्टमेंट पर छापा मारा था। कहा जाता है कि इस छापे में अधिकारियों ने रानी के घर से 12 लाख रुपये जब्त किए थे।
संजय दत्त
संजय दत्त का कानूनी विवादों से पुराना नाता रहा है। कस्टम के एक मामले में इनकम टैक्स अधिकारियों ने संजय दत्त के घर पर छापा मारा था।
शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का शिकार हुए। ‘बेनामी लेनदेन एक्ट’ के एक मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शाहरुख का अलीबाग स्थित फार्म हाउस सील कर दिया। बता दें कि शाहरुख इसी फार्म हाउस पर पार्टी करना पसंद करते हैं…Next
Read More:
IPL के इन 5 खिलाड़ियों ने आज तक नहीं बदली टीम
U-19 विश्व कप की चैंपियन बनेगी भारतीय टीम! ये 6 कारण कर रहे इस ओर इशारा
सलमान खान की वो रिश्तेदार, जिसे हो गया था क्रिकेटर से प्यार
Read Comments