करण सिंह ग्रोवर टीवी पर एक जाना माना चेहरा हैं, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने टीवी से दूरी बनी ली थी। करण आजकल फिल्मों में काम कर रहे हैं, वैसे करण अपने काम से ज्यादा अपने लव अफेयर और शादी की वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनका करियर कैसा रहा है।
दिल्ली के रहने वाले हैं करण
करण सिंह ग्रोवर का जन्म पंजाबी सिख परिवार में 23 फरवरी 1982 नई दिल्ली में हुआ था। जब ग्रोवर मात्र 2 साल के थे तब उनके परिवार को 1984 के दंगो से गुजरना पड़ा था, और उनका परिवार खोबर सऊदी अरबिया शिफ्ट हो गया, उनका एक छोटा भाई भी है। करण ने अपनी पढ़ाई भी वहीं से पूरी की उसेक बाद उन्होंने मुंबई से होटल मैनेजमेंट की ड्रग्री ली और ओमान के शेरटन होटल में बतौर एग्जीक्यूटिव काम भी किया।
2004 में पहली बार आए टीवी पर
मुंबई आने के बाद से ही करण को फिल्मों और टीवी का शौक लगा। करण को टीवी पर लाने का श्रेय एकता कपूर को जात है, एकता ने पहली बार करण को एमटीवी के एक शो ‘कितनी मसत् है जिंदगी’ में कास्ट किया था, ये शो साल 2004 में आया था। इसके बाद करण ने कभी पिछ मुड़कर नहीं देखा।
साल 2007 में हुए मशहूर
स्टार वन पर आने वाले शो ‘दिल मिल गए’ से करण को एक ही पहचान मिल गई। करण ने इस शो में एक डॉक्टर का किपदार निभाया था, इस दौरान उन्हें युथ ऑईकन तक कह जाने लगा। साल 2010 में शो के डायरेक्टर ने उन्हें उनके गलत व्यवहार के कारण शो से बाहर कर दिया।
कुबूल है ने खोला फिल्मों का दरवाजा
कुबूल है साल 2010 में जी टीवी पर आय था, इस शो से करण को वो सफलता मीलि जिसका उन्हें इंतजार था। इस दौरान करण टीवी पर सबसे मंहगे सितारो में गिने जाने लगे थे। साथ ही इस शो के लिए उन्हें 2 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। हालांकि एक बार फिर से उन्हें उनके गलत व्यवहार के कारण शो से बाहर कर दिया।
2015 में ली फिल्मों में एंट्री
साल 2015 वो साल था जब करण पहली बार बड़े पर्दे पर आ रहे थे, करण की फिल्म ‘हेच स्टोरी 3’ ने अच्छा काम किया और लोगो ने उनकी तारीफ भी की थी। करण ने उसके बाद बिपाश के साथ फिल्म अलोन में काम किया, लेकिन ये फिल्म सफलता हासिल नहीं कर पाई।
पहली शादी एक साल में टूट गई
करण ग्रोवर की पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई थी, श्रद्धा उस दौर में टीवी पर एक जानी मानी एक्टर्स थी। लेकिन शादी के सालभर के बाद ही ये कपल हो गया। माना जाता है कि करण उस दौरान श्रद्धा के साथ और कई लड़कियों को डेट कर रहे थे, जिस वजह से दोनों अलग हो गए।
दूसरी शादी भी हुई असफल
करण ने दूसरी शादी अपनी टीवी की को स्टार जेनिफर विंगेट के साथ की थी। दोनों उस वक्त बेहद हॉट कपल के तौर पर देखे जाते थे। दोनों ने साल 2009 में सादी की थी, लेकिन एक बार फिर से करण की शादी असफल रही औऱ दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया, माना जाता है कि ये तलाक बिपशा की वजह से हुआ है।
मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा से रचाई शादी
करण और बिपासा पहली बार फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे, इसी दौरान ये दोनों करीब आए। जहां एक तरफ बिपाश सिंगल थी, वहीं करण की शादी टूट चुकी थी। ऐसे में ये दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों को प्यार हो गया, करण ने साल 2016 में बंगाली तरीके से बिपाशा से शादी कर ली।
100 करोड़ से ज्यादा की हैं मालकिन
शिल्पा शेट्टी से पहले बिपाशा ने लोगों को फिट रहने के लिए अपना डीवीडी लॉन्च किया था, ‘लव योरसेल्फ ब्रेक फ्री’ नाम के इस डीवीडी को लोगों ने पसंद किया था। बिपाशा खुद का रेस्तरां भी चलाती हैं। इसके साथ ही उनके पास मुंबई और कोलकाता में प्रॉपर्टी है, जिससे वो अच्छा पैसा कमाती हैं। बिपाशा कुल मिलाकर करीब 100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं। करण टीवी पर एक दिन के 80 हजार लेते थे। हालांकि अब उन्होंने टीवी से दूरी बना ली है। करण की एक फिल्म की फीस कितनी है इसकी जानकारी नहीं है। मीडिया खबरों के अनुसार करण के पास एक फ्लैट है, साथ ही वो एक लग्जरी कार ऑडी 7 के मालिक हैं। करण विज्ञापनों से भी अच्छा पैसा कमाते हैं। करण कुल मिलाकर करीब 13. 4 करोड़ के मालिक हैं।…Next
Read More:
बॉलीवुड सितारों के बॉडी डबल्स, जो फिल्मों में करते हैं खतरनाक स्टंट
बॉलीवुड के वो 5 कपल, जो तलाक के बाद भी हैं एक-दूसरे के अच्छे दोस्त
Read Comments